जिला भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उद्घाटन सत्र में हुए शामिल

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 24 एवं 25 मई को छतरपुर के लॉ कैपिटल होटल में आयोजित किया जा रहा है।आज इसी तारतम्य में प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए और उन्होंने सत्र को संबोधित किया । प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सांसद विधायक,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्षों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा मीडिया सह प्रभारी अरविंद रावत ने बताया कि उद्घाटन सत्र से लेकर समापन सत्र तक कुल 12 सत्र आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण और फीता काटकर भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। साथ ही भाजपा की विचारधारा एवं केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक के द्वारा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में खजुराहो सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, दमोह सांसद राहुल लोधी, राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ,डॉ नंदिता पाठक, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी नीरज मनोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया बिजावर विधायक राजेश शुक्ला महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, बड़ा मलहरा के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, संभाग प्रशिक्षण प्रभारी जाहर सिंह, सदानंद गौतम, प्रशिक्षण जिला प्रभारी अनुराग प्यासी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में अनुशासन और विचारधारा पर जोर
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को आत्मसात कर आपसी समन्वय के साथ कार्य करना ही भाजपा की ताकत है।

प्रथम सत्र में “पार्टी का इतिहास एवं विकास” विषय पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनसंघ से शुरू हुआ संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ रही है।
द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अनुराग प्यासी और अध्यक्षता के रूप में मलखान सिंह चौहान उपस्थित रहे। श्री प्यासी ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि एवं स्टार्टअप योजनाओं का उल्लेख किया।
तृतीय सत्र में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी मुख्य वक्ता के रूप में और पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष के द्वारा अध्यक्षता की गई। श्री लोधी ने देश के सामने चुनौतियों और भाजपा सरकार के प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत हुई है।
चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अभिषेक भार्गव और अध्यक्षता हर प्रसाद पटेल के द्वारा की गई। श्री भार्गव ने स्थाई कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात, आईटी और कार्यकर्ता विकास एवं दायित्व बोध पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर देती है।
पंचम सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ प्रमुख वक्ता के रूप में और अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष वंदना बुंदेला के द्वारा की गई। सत्र को संबोधित करते हुए श्री बरुआ ने संगठन की कार्यपद्धति समझाते हुए बैठक, प्रवास और समन्वय को संगठन की मजबूती का आधार बताया।
छठवें सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद खजुराहो बीडी शर्मा प्रमुख वक्ता और पूर्व जिला अध्यक्ष जय नारायण अग्रवाल के द्वारा अध्यक्षता की गई। श्री शर्मा ने एकात्म मानव, दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाएं विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रुचि एवं क्षमता के अनुरूप दायित्व देने की बात कही।
सातवें सत्र में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नंदिता पाठक प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थिति रही और अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण महेश्वर काले के द्वारा की गई। श्रीमती पाठक ने व्यवहारिक विषय पर सभी को संबोधित किया। प्रथम दिवस सात सत्र आयोजित किए गए शेष सत्र अगली दिवस 25 में को संपन्न होंगे और इसी के साथ दीनदयाल उपाध्याय लक्षण वर्ग 202 6 जिला प्रशिक्षण वर्ग छतरपुर का समापन हो जाएगा।




