छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग
सब इंस्पेक्टर ने दिखाई मानवता: हाइवे पर गंभीर हालत में घायल पड़ी महिला को पहुँचाया जिला अस्पताल

छतरपुर। मोटरसाइकिल पर बैठी महिला की साड़ी पहिए में फस जाने से महिला हुई घायल जिसको सब इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने घायल महिला को देख तत्काल अपने बाहन से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ज्ञात हो दिनांक 29/11/023 को करीब 2.30 के लगभग हाईवे लुगासी ब्रिज के पास गंभीर हालत में महिला पड़ी हुई थी और साथ में महिला का पति था जो खून से लखपथ थी उसी समय हरपालपुर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अरविंद यादव किसी काम से छतरपुर जा रहे थे तभी उन्होंने रास्ते में घायल महिला को देखा जो खून में लटपथ थी जिसको तत्काल अपने वाहन में लिटाकर जिला अस्पताल में स्वयं जाकर भर्ती कराया जिससे महिला की जान बच गई।