मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू से सौजन्य भेंट की

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से सौजन्य भेंट की और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान, दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।