मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी और श्री सिन्हा को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में 9 वीं बार शपथ ग्रहण करने पर श्री नीतीश कुमार और नवगठित राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने पर सर्वश्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में बिहार प्रगति, विकास एवं जन कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आप निश्चित ही बिहार को बेहतर और विकसित बनाएंगे।