भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंधाना से कल करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित, विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

@भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना से 14 फरवरी शनिवार को प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। योजना में अब तक लाड़ली बहनों को 52,304 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 255 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं 354 करोड़ रूपए 11 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। विशिष्ठ रूप से मुख्यमंत्री डॉ. यादव 252 करोड़ रूपए लागत से निर्मित होने वाली खण्डवा नगर निगम की सीवरेज परियोजना, 2.90 करोड़ रूपए लागत से निर्मित होने वाले पंधाना बस स्टैण्ड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं रैन बसेरा के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

Related Articles

Back to top button