मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

किसानों को मित्र बनाए, सम्मान दें और राजस्व कार्यों और योजनाओं का लाभ दे : राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

छतरपुर। प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में राजस्व विभाग अंतर्गत प्रकरणों एवं कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, विधायक बिजावर श्री राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, श्री चंद्रभान सिंह गौतम और प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी सहित अनुभागों में एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।


राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राजस्व प्रकरणों नामांतरण, बंटवाना और सीमांकन आदि की समीक्षा करते हुई राजस्व अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा किसान की हर शिकायत पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा शिकायत नहीं आए। किसानों को मित्र बनाए और उनका सम्मान करे एवं उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं का समयसीमा में त्वरित निराकरण करे। राजस्व मंत्री ने पीएम और सीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए सभी पात्र किसानों को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर तहसील अंतर्गत लंबित प्रकरणों को समयसीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी मामलों में आने वाली आपत्तियों की विशेष रूप से जांच करें। उन्होंने कहा कई बार आपत्तिया लोगों को परेशान करने के उद्देश्य से लगाने वाले पर भी कार्यवाही करे।राजस्व मंत्री ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व संहिता, नियम-कानूनों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। अधिकारी नियमों को स्पष्ट रूप से समझें और कंठस्थ करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को सम्मान दें, उनका सीमांकन, बंटवारा एवं नामांतरण कार्य प्राथमिकता से एवं समय पर करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी किसान की एक भी शिकायत उनके पास आती है, तो संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Sagar Commissioner
Collector Office Chattarpur
JDjansampark Sagar
#chhatarpur

Related Articles

Back to top button