आईएएस अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा हुआ स्वीकार, VRS के लिए किया था आवेदन, यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ने की है जोरों पर चर्चा

उत्तरप्रदेश। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इसे बृहस्पतिवार से प्रभावी माना जाएगा। अभिषेक ने अक्तूबर 2023 में इस्तीफा दिया था। आईएएस की नौकरी छोड़कर उनके राजनीति में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
बता दें कि कई फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक सिंह लंबी गैरहाजिरी के कारण फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं जो प्रदेश के बांदा की जिलाधिकारी हैं। अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं समय-समय पर होती रही हैं।
अभिषेक वर्ष 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए थे। पांच साल बाद वापसी करने पर उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाकर भेजा गया। वहां कार के आगे सेलिब्रिटी के अंदाज वाला उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो निर्वाचन आयोग ने 18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था।
13 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन-
प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास व मत्स्य डॉ. रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर तैनात हनुमंत राव बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अलीगढ़ और झांसी के कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं। नए चेयरमैन
प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास व मत्स्य डॉ. रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर तैनात हनुमंत राव बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अलीगढ़ और झांसी के कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं।
रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त व सचिव आवास विभाग से प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम, पारेषण निगम और जल विद्युत निगम बनाया गया है। बलकार सिंह प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) से आवास आयुक्त आवास विकास परिषद बनाए गए हैं। बीएल मीणा प्रमुख सचिव सहकारिता से प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बनाए गए हैं। राजेश कुमार सिंह जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाओं को प्रमुख सचिव सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।