छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

छतरपुर जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में दिव्य मासिक महाआरती हुई संपन्न

मध्यप्रदेश। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी संत शरीर जी महाराज मंदिर प्रांगण छतरपुर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम समपन्न हुईं।

महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के ओजस्वी जयकारे श्रीमती सविता कुशवाहा ने व माता के जयकारे बबली गुप्ता ने लगवायें। इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम शंखध्वनि करते हुए समपन्न हुईं।

महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू द्विवेदी ने बताया कि आप लोग परमपूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र सद्गुरुदेव जी महाराज के द्वारा प्रदान की गई साधना क्रियाओं को अपनाकर अपना जीवन बदल सकते हैं। माँ की साधना के द्वारा हमें सबकुछ प्राप्त हो सकता है बस हमें पात्रता हासिल करनी है।

श्रीमती द्विवेदी ने आगे कहा युवा वर्ग जी जान लगा दो, नशा मुक्त भारत करवा दो। आज जरूरत है संगठित होकर समाज को पतन के मार्ग से बचाना। श्रीमती द्विवेदी ने बताया कि गुरुवर श्री ने हमें साधना पथ पर बढ़ाते हुए धर्मयोद्धा बनाया जिसपर चलकर धर्म, राष्ट्र मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहें।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक पदाधिकारी राजू कुशवाहा ने गुरुवर श्री की महिमा का बखान करते हुए कहा कि शक्ति साधक ही समाज में परिवर्तन कर सकता है। हमें गुरुवर श्री के चिंतन को आत्मसात कर उनके बताये मार्ग पर चलकर जनकल्याण की ओर अग्रसर होना है। सदगुरु की प्राप्ति पर हमारी अलौकिक क्षमताएं जाग्रत होती है। भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने उपस्थित सभी माँ भक्तों का आभार व्यक्त किया। संगठन के घनश्याम कुशवाहा ने कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया। महाआरती में सैकड़ों माँ भक्त उपस्थित रहे। सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू द्विवेदी, बबली गुप्ता, विनोद मिश्रा, राजू कुशवाहा, सविता कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, आशुतोष द्विवेदी, शरद भारद्वाज, कु शिवांगी द्विवेदी, शिवांश द्विवेदी सहित सैकड़ों माँ भक्तों ने महाआरती का लाभ प्राप्त किया। सभी को शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button