डीसेंट इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी का त्योंहार

छतरपुर। आज डीसेंट इंग्लिश स्कूल में नवरात्रि के पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा रामनवमी उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्रों का सजीव चित्रण किया। छोटे-छोटे बच्चे, जो भगवान श्री राम, लक्ष्मणजी , मां सीता, ऋषि मुनि व देवियों के रूप में सुसज्जित थे, विद्यालय परिसर में अनूठी छठा बिखेर रहे थे।
डिसेंट ग्रुप ऑफ़ एज्युकेशनल इंस्टिट्यूट के मुख्य प्रबंधक व भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक दुबे प्रबंधिका श्रीमती मयूरी दुबे ने बच्चों द्वारा सजाई गई विभिन्न झांकियां का अवलोकन कर उन्हें आशीर्वाद दिया और शिक्षकों व बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की।इस अवसर पर बच्चों ने राम जन्म से राम विवाह तक रामलीला का मंचन कलात्मक व संगीतमय तरीके से रंगमंच पर किया। श्री अशोक दुबे ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ अभिव्यक्ति के माध्यमों का प्रदर्शन होता है बल्कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल उद्देश्यों का भी पालन होता है।
इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती श्रद्धा नगाइच व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं श्रीमती श्वेता रावत, सुश्री साक्षी गुप्ता, श्रीमती मधु अग्रवाल,सुश्री अनामिका चौरसिया, श्री दिवाकर यादव, सुश्री अंशिका अग्रवाल, श्री प्रदीप त्रिपाठी आदि ने बच्चों को विभिन्न परिधानों से सुसज्जित किया एवं सज्जा के कार्य को बखूबी अंजाम दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव जैन ने बताया कि विद्यालय में वर्ष भर कई प्रकार के आयोजन चलते रहते हैं, इसी कड़ी में यह एक महत्वपूर्ण आयोजन था। इस प्रकार के आयोजन से हम बच्चों को अपने संस्कारों और भारतीय सभ्यता के विभिन्न आयामों से परिचित कराते हुए उन्हें मूल्य संवर्धित शिक्षा देने का प्रयास करते हैं। एक भक्ति गीत के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।











