पुलिस ने दो दिन पूर्व हुए हत्या के मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पांच आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार कट्टा कारतूस, डंडा, धारदार हथियार फ़रसा किया था जप्त

छतरपुर। जिले के थाना लवकुशनगर अंतर्गत दिनांक 30/04/24 को फरियादी रुद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट, गांव के हल्के सिंह व उसके परिवार के कई लोगों ने एक राय होकर पुरानी रंजिश के चलते बासुदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहित सिंह के साथ जान से मारने की नीयत से फरसा डंडे से मारपीट की है, रिपोर्ट पर थाना लवकुश नगर में धारा 147,148,149,307,323 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पीड़ित को चिकित्सीय उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने सभी आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए, साथ ही अपराध की समीक्षा निरंतर की जा रही थी। दौरान विवेचना आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी नवीन दुबे के कुशल मार्गदर्शन में शेष बचे आरोपीगणों की तलाश पता राशि की जा रही थी। जिसमें पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, उपचार हेतु में भर्ती पीड़ित के मृत होने की सूचना मिलते ही उक्त पंजीबद्ध अपराध में धारा 302 का इजाफा किया गया।
शेष बचे आरोपियों की तलाश की गई जो दौरान तलाश मामले के आठ आरोपी फूलन सिंह उर्फ फूल सिंह पिता मुलायम सिंह परिहार उम्र 36 साल, हीरु उर्फ बबलू सिंह पिता हल्के सिंह बनाकर उम्र 26 साल, विकास सिंह पिता पहलवान सिंह परिहार उम्र 19 साल, विधि विरुद्ध किशोर, पहलवान सिंह पिता मुलायम सिंह उम्र 50 साल, लाल उर्फ रामचंद्र सिंह पिता हल्के सिंह परिहार उम्र 32 साल, राम बहादुर सिंह पिता पप्पू उर्फ बलवान सिंह उम्र 26 साल, गोलू और अजय सिंह पिता हल्की सिंह परिहार उम्र 19 साल सभी निवासी ग्राम गुढा खुर्द थाना लवकुश नगर जिला छतरपुर को दिनांक 02/05/2024 को अभिरक्षा में लिए गए गए। विधि बिरुद्ध किशोर को बाल सुधार ग्रह, अन्य आरोपी गणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे जप्त कर समस्त आरोपोंगणों को गिरफ्तार कर जे आर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में निम्नांकित की रही महत्वपूर्ण भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह सहायक उप निरीक्षक जेपी अहिरवार, प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह, अनीस अहमद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा माता बादल पटेल एवं आरक्षक रमाकांत तिवारी, उमेश वर्मा, हृदेश नायक, देव सिंह, सूरज शर्मा, चांद खान, बनमाली एवं विकास सिंह अमित चंदेल राहुल चौहान की अहम भूमिका रही।