पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर छतरपुर जिले में आयोजित मेंटरशिप कार्यक्रम
महिला नव आरक्षकों को पुलिस कार्य प्रणाली में दक्ष बनाने, सेवा प्रदान करने की रुचि, एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने हेतु शोध, प्रशिक्षण हेतु आयोजित कार्यक्रम

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल की पहल पर पुलिस विभाग मे भर्ती महिला नवआरक्षकों को थाने की कार्यप्रणाली मे दक्ष बनाना, उनकी थाने पर सेवा प्रदान करने की रूचि एवं उनके आत्मविश्वास को बढाने हेतु शोध एवं प्रशिक्षण के लिए छतरपुर जिले के विभिन्न थानों को चुना है।
आज दिनांक 03/05/2024 को पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन छतरपुर में मेंटरशिप कार्यक्रम का शुभारम्भ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह व जेएनपीए सागर एवं पीटीएस मकरोनिया सागर से आए प्रशिक्षकों की उपस्थिति में किया गया।
प्रशिक्षण मे जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक लेखक, मेंटर( अनुभवी पुलिस अधिकारी) एवं छतरपुर पुलिस इकाई के मेंटी (महिला नव आरक्षक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षक उप निरीक्षक दिनेश साहू एवं उपनिरीक्षक कपूर सिंह पीटीएस सागर, सहायक उप निरीक्षक अंजुम शेख व सहायक उप निरीक्षक तलोत्तमा मिश्रा जे एन पी ए सागर द्वारा कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय देते हुवे शोध हेतु कार्य योजना का संक्षिप्त विवरण दिया गया।
तत्पश्चात प्रशिक्षक द्वारा मेंटरशिप कार्यक्रम के दिशा निर्देश एवं एस.ओ.पी. का विवरण प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने सभी नवआरक्षकों को उनके, अनुशासन एवं दक्षता के साथ पुलिस विभाग मे बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।