हमीरपुर में माँ गुरुवर की दिव्य महाआरती हुई संपन्न
भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

उत्तरप्रदेश। हमीरपुर जनपद में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम समपन्न हुईं।
महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे मयंक व बहन महक ने लगवायें! इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम समपन्न हुईं!
महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को टीम प्रमुख सुरेश प्रजापति ने कहा कि नशे- मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए माँ की साधना करने में ही समाज का कल्याण निहित है! युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता नशे मांस से मुक्त चरित्रवानों का जीवन जीते हुए छुआछूत, जातीयता और सांप्रदायिकता से ऊपर ऊठकर मानवता की सेवा, धर्मरक्षा और राष्ट्र रक्षा के लिए दृढ संकल्पित है!
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव शकुंतला कुशवाहा ने कहा कि संयोग, सत्कर्म और संस्कारों का परिणाम है कि आज हमें एक चेतनावान ऋषि के सानिध्य में युग परिवर्तन की इस विशाल यात्रा में चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और यह सौभाग्य युग- युगांतर के बाद मानवजीवन में प्राप्त होता है अंत में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लालाराम यादव ने महाआरती क्रम में आये हुये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया संचालन बहन चाहत गुप्ता ने किया! महाआरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया! सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया।
महाआरती क्रम में चुनूबाद कुशवाहा, धीरेंद्र कुशवाहा, राहुल यादव, हरीओम योगभारती, अजय शिवहरे, रामकिशोर प्रजापति, संतोष विश्वकर्मा, हनुमान मिश्रा, बृजेन्द्र प्रजापति, बीरेंद्र शिवहरे, प्रदीप विश्वकर्मा, राजा कुशवाहा,अशोक बाबू गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, शिवाय शिवहरे, लीलावती कुशवाहा, सुमन निषाद, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें!
(हमीरपुर ब्यूरो अजय शिवहरे)