उत्तरप्रदेश

माँ-गुरुवर की दिव्य मासिक महाआरती संपन्न

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह की मासिक महाआरती दिनांक 16/2/2025 को दिव्यता पूर्वक अम्बे पैलेस परमानन्द चौक महोबा में संपन्न हुई।

साधना के शुभारंभ में कु.सोनू यादव व कु. गोमती प्रजापति ने गुरुवर श्री व माता आदि शक्ति जगदम्बा के ओजस्वी जैकारे लगवाए तत्पश्चात शंखध्वनि करते हुए महाआरती क्रम को संपन्न किया। समापन बेला में उपस्थित सभी माँभक्तों को टीम प्रमुख श्रीमती संगीता कुशवाहा जी ने गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त साधना क्रियाएं बताई।

भगवती मानव कल्याण संगठन की महिला संगठन जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा जी ने कहा कि माँ की साधना ही जीवन की बिपत्तियों से बचा जा सकता है अतः नशा मांसाहार से मुक्त होकर माँ की साधना करें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। तहसील सचिव श्री मातादीन सेन जी ने कहा कि परमपूज्य परमहंस योगीराज सद्गुरुदेव श्री शक्ति पुत्र जी महाराज ऋषियों के ऋषि हैं, स्वामी सच्चिदानंद के अवतार हैं । गुरुवर श्री हमें बहुत कुछ देना चाहते हैं बस हमें पात्र बनना है। गुरुवर श्री के विचारों को अपनाकर अपने जीवन में धारण करें।राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए समाज को नशामुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान बनना होगा।

भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष श्री अनुपम त्रिपाठी जी उपस्थित सभी माँ भक्तों का आभार व्यक्त किया और नेपाल में आगामी 25/26 अप्रैल 2025को होने वाले शक्ति चेतना जन जागरण शिविर की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मुन्ना लाल धुरिया, गोविंद,डा.कुमार, रेखा, कुसुम, संध्या, माया, राजेश,पूरन, बलराम आदि सैकड़ों माँ भक्तों ने साधना का लाभ प्राप्त किया।

(महोबा ब्यूरो अखिलेश कुमार शिवहरे)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button