थाना सिविल लाईन पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर पकड़ा चोर, चोरी हुई संपत्ति की बरामद

छतरपुर। थाना सिविल लाईन में विगत दिवस फरियादी सुरेन्द्र सिंह जाटव की घर से आभूषण की चोरी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन लाइन में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिशीघ्र कार्यवाही कर चोर को गिरफ्तार हेतु निर्देशित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये एकत्रित साक्ष्यों के अनुसार 24 घण्टे के अन्दर चोरी के आरोपी मोहित नाथ उर्फ सोनू नाथ पिता छिद्दन नाथ उम्र 19 वर्ष नि. अनगढ टौरिया छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। चोरी गये जेवरातो में से कुल 38500/- रूपये कीमती आभूषण बरामद किये। एवं आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।
कार्यवाही मे सराहनीय योगदान- निरी0 बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन टीम नेतृत्व, उनि. धर्मेन्द्र राजपूत , प्रआर. 162 वीरेन्द्र ,प्रआर. 723 महेन्द्र उपाध्याय , आर. 92 भूपत सिंह, आर.1118 अमर सिंह एवं चीता 6 के आर. 1418 मनीष साहू, आर. 1384 मुकेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।