सिविल लाइन पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर अन्तराज्यीय 7 जुवांरियो को किया गिरफ्तार
52000 रुपए नगद राशि की जप्त

मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को जुंवारियो, सटोरियों एवं जुआ- सट्टा का संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा विगत रात्री में मुखबिर की सटीक सूचना पर 07 व्यक्तियों ओमप्रकाश शर्मा उम्र 48 साल नि0 सोनिया बिहार दिल्ली, सचिन मिश्रा उम्र 35 वर्ष नि0 जोशी नगर भिण्ड, मनीष श्रीवास्तव उम्र 32 साल नि0 डी.डी. नगर ग्वालियर, अनूप कुमार शर्मा उम्र 26 वर्ष नि0 ग्राम कुदरा जिला जालौन उ.प्र., विपिन कुमार मिश्रा उम्र 50 वर्ष नि0 बजरंगपुरा दिल्ली, संतोष कुमार शर्मा उम्र 42 वर्ष नि0 आगरा उ.प्र., राजकिशोर सिंह चौहान उम्र 40 वर्ष नि0 न्यू बस्ती ग्वालियर को न्यू कालोनी छतरपुर में जुआ खेलते पकडा गया जिनके पास से 52000/- रूपये नगदी एवं 52 ताश के पत्ते बरामद हुये । सभी सात व्यक्तियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत अपराध कायम किया गया ।
कार्यवाही मे सराहनीय योगदान- निरी0 बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन टीम नेतृत्व, उनि. धर्मेन्द्र राजपूत , प्रआर. 162 वीरेन्द्र ,प्रआर. 723 महेन्द्र उपाध्याय , आर. 92 भूपत सिंह, आर.1118 अमर सिंह एवं चीता 6 के आर. 1418 मनीष साहू, आर. 1384 मुकेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।