IFMIS सॉफ्वेयर के कुशल संचालन का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सागर। 11 एवं 12 जुलाई को जिला कोषालय (कलेक्टर) सागर द्वारा ई-दक्ष केन्द्र सागर में शासन की महत्वकांक्षी परियोजना IFMIS के कुशल संचालन व वित्तीय भुगतान में गंभीरता लाने हेतु व जागरुकता लाने हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में परिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री शशिकांत पौराणिक ने बताया कि डी.डी.ओ. को लॉगिन-पासवर्ड वित्तीय लेन-देन हेतु प्रदाय किये गए हैं, इनका उपयोग स्वयं करें, अपने किसी कर्मचारी अथवा सहायक से पासवर्ड व ओटीपी शेयर न करें। संभागीय संयुक्त संचालय श्री एन.के. नर्रे द्वारा पे-फिक्सेसन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रशिक्षण के महत्व को बतलाया।
संभागीय पेंशन अधिकारी श्री अभयराज शर्मा द्वारा पेंशन के संबंध में निर्देश देते हुए बतलाया कि समस्त कर्मचारी ESS में online व सेवापुस्तिका में अपनी सेवा का पूर्ण रिकार्ड सही दर्ज कर लें जिससे कि पेंशन में विलम्ब न हो। सिस्टम मैनेजर श्री अनिल पाण्डेय द्वारा IFMIS के संचालन की बारीकियों को समझाते हुए प्रशिक्षण प्रदाय किया। प्रशिक्षण में श्री गोविंद अहिरवार, श्री राजदीप शुक्ला, श्री रोहन ठाकुर, श्री योगेन्द्र ठाकुर, श्री धनंजय चौरहा व कोषालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। समस्त कार्यालयों के डी.डी.ओ. व लेखपालों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं सफलतापूर्वक IFMIS का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
(पुरुषोत्तम लाल पटेल गढ़ाकोटा सागर)

















