मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

आलम्बन सेल ने घर में प्रताड़ित वृद्ध महिला को सुरक्षित वापस पहुंचाया उनके निज निवास

आलम्बन सेल ने बुजुर्ग महिला के बेटे- बहू को देखभाल, खान-पान एवं स्वास्थ्य सेवाओं हेतु सहमत कर उनके साथ पहुंचाया वापस घर, पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्यवाही करने की दी चेतावनी

छतरपुर। घर से बेघर या प्रताड़ित बुजुर्गों एवं असहाय की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी की नवीन पहल पर छतरपुर जिले में दिनांक 5 फरवरी 2024 को आलंबन सेल हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है, एवं आलंबन सेल द्वारा स्थितियों को समझकर निरंतर बुजुर्गों एवं असहायाें का सहयोग कर परिजनों को सहमत कर सुरक्षित घर पहुंचाया जा रहा है।

महिला प्रार्थिया उम्र 62 वर्ष निवासी नया मोहल्ला छतरपुर ने आलम्बन सेल छतरपुर आकर आवेदन दिया कि प्रार्थिया के पति का देहांत 4 वर्ष पूर्व हो चुका है, प्रार्थिया वृद्ध एवं असहाय है। प्रार्थिया के दो पुत्र एवं चार लड़कियां हैं। चारों लड़कियां अपनी ससुराल में रहती हैं। प्रार्थिया बड़े लड़के एवं बहू के साथ में साथ रहती थी। बड़ी बहू द्वारा लगातार प्रार्थिया को प्रताड़ित किया जाता है, खाने पीने की तकलीफ दी जाती है एवं प्रताड़ना से तंग आकर मना करने पर विवाद करती थी। लड़के से शिकायत करने पर कोई सुनाई नहीं होती थी। प्रताड़ित होकर जैसे कैसे गुजर बसर कर रही हूं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी के निर्देशन में आलम्बन सेल टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही कर वृद्ध महिला के परिजन दोनों बेटों एवं बहू को बुलवाया गया, एवं बारीकी एवं गंभीरता से सारी स्थितियों को समझा गया।

वृद्ध महिला को सही सलामत, संरक्षण, देखभाल, सेवा करते हुवे साथ रखने के लिए उसके दोनों बेटों एवं विशेष तौर पर बड़े बेटे एवं बहू को सहमत कर तैयार किया गया। साथ ही खाने-पीने का विशेष ध्यान, स्वास्थ्य सेवाएं इत्यादि में कोई कमी ना रहने पाए इस हेतु भी निर्देशित किया गया। पालन नहीं करने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हेतु चेतावनी दी गई। आलंबन सेल द्वारा घर से प्रताड़ित बुजुर्ग महिला को सुरक्षित लड़के एवं बहू के साथ घर पहुंचाया गया साथ ही आलंबन सेल पुलिस टीम द्वारा घर पहुंचकर पुनः स्थितियों का निरीक्षण किया गया। बुजुर्ग महिला की बेटे एवं बहू द्वारा तय किए गए निर्देशों के अनुसार संरक्षण एवं देखभाल तथा सेवा की जा रही है।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में आलम्बन सेल छतरपुर प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक राजवेंद्र सिंह परिहार एवं महिला आरक्षक स्नेहलता भदौरिया का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button