थाना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी में सम्मिलित आरोपी को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड परिसर से युवक के मोबाइल चोरी संबंधी सूचना पर बस स्टैंड परिसर में उपस्थित पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चोरी में सम्मिलित मोटरसाइकिल से भाग रहे आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया।

आरोपी नितिन उर्फ राजा पांडेय पिता अरविंद पांडेय निवासी ग्राम गढ़ा थाना बमीठा को अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली में अभियुक्त एवं फरार आरोपी सहित दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त के पास से प्रयुक्त वाहन टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल कीमत करीब सवा लाख रुपए बरामद की गई। आदतन अपराधी नितिन उर्फ राजा पांडेय चोरी, बलवा, अवैध हथियार, मारपीट जैसे 10 अपराधों में लिप्त है। विधिवत कार्यवाही की जा रही है, अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त त्वरित कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक हरदीन, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

















