छतरपुर

सामुदायिक एवं खेत तालाबों के कार्याें में स्व सहायता समूहों को जोडें: कलेक्टर पार्थ जायसवाल, जल गंगा अभियान में खेत तालाब के कार्य में खराब प्रगति पर बक्सवाहा सहायक यंत्री को शोकॉज

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने गुरूवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं श्रम विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, सहायक कलेक्टर एवं बक्सवाहा सीईओ आशीष पाटिल, डीपीएम एसआरएलएम श्याम गौतम, परियोजना अधिकारी, बीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जी राम जी (मनरेगा) की समीक्षा करते हुए कहा कि मजदूरों के कार्य बढाएं एवं वर्कर्स की ई केवायसी में प्रगति बढाएं। कलेक्टर ने एक बगिया मां के नाम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कम मजदूरी कार्य होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि एक बगिया मां के नाम के कार्यों में तार फेंसिंग, पौधरोपण कराएं।

साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान में खेत तालाब के कार्य में खराब प्रगति पर बक्सवाहा सहायक यंत्री को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए और कार्य को बारिश से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डगवेल रीचार्ज के कार्य में लवकुशनगर सीईओ एवं अमृत सरोवर के कार्य में बड़ामलहरा सीईओ को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेत तालाब के कार्यों की प्राथमिकता से सी.सी. जारी करने एवं मौके पर हुए कार्य के भुगतान क्लियर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तालाबों के कार्यों में पिचिंग, नाला क्लोसर के कार्य बारिश के पूर्व प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पूर्ण हुए खेत तालाब, सामुदायिक तालाबों के कार्याें में स्व सहायता समूह को आजीविका मिशन गतिविधियों में जोड़ने के निर्देश डीपीएम एसआरएलएम को दिए। जिसमें जनपद सीईओ को मछली पालन, सिंघाड़ा पालन आदि के कार्य के लिए समूहों की सूची डीपीएम को दिलाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही छतरपुर एवं नौगांव में शेष गौशालाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

आंगनवाड़ी भवनों के कार्य में खराब प्रगति पर छतरपुर सहायक यंत्री को शोकॉज जारी, सक्षम आंगनवाड़ी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका के कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश, नौगांव ब्लॉक मैनेजर की पीएमएफएमई प्रकरण, सीसीएल वितरण में खराब प्रगति होने पर शोकॉज
कलेक्टर ने प्रगतिरत आंगनवाड़ी भवनों के कार्य में खराब प्रगति पर छतरपुर सहायक यंत्री को शोकॉज जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी भवनों के कार्य को फरवरी तक पूर्ण कराएं। सक्षम आंगनवाडी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका के कार्यों को छतरपुर सहायक यंत्री को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने म.प्र. डे ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि कहा कि गौरिहार एवं नौगांव ब्लॉक के स्व सहायता समूह में नवीन सदस्यों को जोडें। कलेक्टर ने ब्लॉक मैनेजर को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्व सहायता समूहों के सीसीएल वितरण में अपने लक्ष्यों को शतप्रतिशत प्राप्त करें अन्यथा संविदा सेवा में वृद्धि नहीं होगी। उन्होंने नौगांव ब्लॉक मैनेजर की पीएमएफएमई प्रकरण, सीसीएल वितरण में खराब प्रगति होने पर शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए।

साथ ही कलेक्टर ने गौरिहार एवं बड़ामलहरा के बीएम को प्रोड्यूसर ग्रुप के गठन एवं विजनेस प्लान तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना ग्रामीण में ब्लॉक कॉर्डिनेटर को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यशैली में सुधार करें, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। जिसमें खराब प्रगति पर गौरिहार एवं छतरपुर ब्लॉक कॉर्डिनेटर को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए।

वॉश ऑन व्हील अंतर्गत जागरूकता अभियान के निर्देश, पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना में नए समूहों को एसआरएलएम में जोड़ने के निर्देश
  कलेक्टर ने वॉश ऑन व्हील अंतर्गत जागरूकता हेतु ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को निर्देशित किया गया कि स्कूलों, पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों की नियमित एवं स्वच्छ सफाई सुनिश्चित की जाए। इस कार्य हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सचिवों को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए तथा आवश्यकतानुसार सहयोगी साथियों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना में नए समहों को एसआरएलएम में जोड़ने के निर्देश दिए।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं श्रम विभाग की समीक्षा,पेंशन पोर्टल पर पेंशन हेतु लंबित आवदनों के जनपद सीईओ को गंभीरता से तत्काल निराकरण कराने के निर्देश
कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने सामजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन पोर्टल पर पेंशन हेतु लंबित आवदनों के जनपद सीईओ को गंभीरता से तत्काल निराकरण कर शून्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पेंशनर की ई केवायसी न होने के कारण का पंचनामा दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांगो को चिन्हित कर सीआरसी के माध्यम से उन्हें सहायक उपकरण वितरण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि संबल योजना में पंजीयन हेतु राजनगर एवं बक्सवाहा ब्लॉक में लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश सीईओ जनपद को दिए एवं अनुग्रह सहायता हेतु लंबित आवेदनों को जनपदों में सचिवों के साथ मीटिंग कर निरकृत कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button