छतरपुर

नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क में छात्र- छात्राओं में जागरूकता हेतु बढ़ी उत्सुकता, स्कूली बच्चों को एडिशनल एसपी द्वारा संवाद कर बताई गई जानकारी

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। थाना यातायात परिसर, छतरपुर में यातायात जागरूकता के उद्देश्य से नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क में शहर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं का भ्रमण निरंतर जारी है। इसी क्रम में छतरपुर नगर के दो स्कूल ग्लोरियस स्टार अकैडमी एवं डायमंड कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं ट्रैफिक पार्क में आए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं उपनिरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर द्वारा बच्चों को खेल-खेल में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। ट्रैफिक पार्क में यातायात संकेतक, सिग्नल लाइट, बस स्टैंड, स्कूल, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, रोड क्रॉसिंग, डू नॉट क्रॉस, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, फुटपाथ, रोड सेफ्टी, स्पीड लिमिट, टर्निंग, संकरी सड़क, पुलिया एवं गलियों से संबंधित मॉडल, बोर्ड, बैनर एवं आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

बच्चों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, गलत तरीके से ओवरटेकिंग न करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वेस्ट टू बेस्ट अभियान के अंतर्गत कबाड़ सामग्री का उपयोग कर ट्रैफिक पार्क में दोपहिया वाहन, साइलेंसर गेट आदि आकर्षक संरचनाओं का निर्माण किया गया है।

बच्चों द्वारा हेलमेट पहनकर वेस्ट सामग्री से बनी मोटरसाइकिल पर बैठकर समाज को यह संदेश दिया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और सुरक्षित रहें। ट्रैफिक पार्क का भ्रमण करने आए स्कूली बच्चों में यातायात नियमों को लेकर विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button