ब्लैक स्पॉट की संख्या में आई कमी, यातायात पुलिस, NHAI, संबंधित विभाग एवं एजेंसियों की सतत कार्यवाही लाई सार्थक परिणाम

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। मध्य प्रदेश शासन द्वारा पूर्व में छतरपुर जिले के 9 स्थानों को अति सड़क दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) घोषित किया गया था।

बजरंग पेट्रोल पंप सिविल लाइन
बसारी तिराहा बमीठा
गढा तिराहा बमीठा
गंज तिराहा बमीठा
कस्तूरी पेट्रोल पंप गड़ीमलहरा
जमुनिया पुर्व नाला पीपट
ग्राम अनगौर तिराहा गुलगंज
महोबा फोरलेन ओवर ब्रिज कोतवाली
बस स्टैंड कोतवाली
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में छतरपुर यातायात पुलिस द्वारा इन चिन्हित स्थानों का लगातार अवलोकन कर संबंधित रोड एजेंसियों के सहयोग से परीक्षण और परिशोधन कार्य कराए गए।

इस ठोस कार्यवाही के परिणामस्वरूप अब जिला छतरपुर के पूर्व से निर्धारित ब्लैक स्पॉट दुर्घटना की दृष्टि से सुरक्षित हो चुके हैं और वर्ष 2025 में ब्लैक स्पॉट की परिधि से बाहर हो गए हैं। और माह जून 2025 के बाद इन किसी भी स्थानों में कोई सड़क दुर्घटना नहीं हुई। इसी क्रम में वर्ष 2026 में लगातार यातायात पुलिस द्वारा अन्य दुर्घटना वाले क्षेत्र का भ्रमण कर परिशोधन कार्य कराए जा रहे है।
गढ़ीमलहरा क्षेत्र अंतर्गत ब्लैक स्पॉट का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इंजीनियर अमन कुमार, वीआरएस इंफ्रा डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश रंजन एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत द्वारा भौतिक निरीक्षण कर स्थल विश्लेषण एवं परिशोधन कार्य के लिए कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें परिशोधन कार्य कराया जा रहा है, इसी प्रकार बसारी ब्लैक स्पॉट में सर्विस लेन बनाने का कार्य बहुत समय से लंबित था आज वहां भी सर्विस लेन बनाने का कार्य शुरू कराया गया, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके और आगामी समय में इस क्षेत्र को भी दुर्घटना-मुक्त बनाया जा सकेगा। छतरपुर पुलिस का यह सतत प्रयास जनहित, सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
















