मध्यप्रदेशछतरपुरराजनगरसागर संभाग

गऊ एवं पर्यावरण संरक्षण दोनों ही अति महत्वपूर्ण: विधायक अरविंद पटेरिया

छतरपुर। राजनगर जनपद पंचायत सभागार में आयोजित मीटिंग के माध्यम से राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा की हम सबको मिलकर गौ माता का संरक्षण एवं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर गोधन न रहे इस हेतू कार्य करने की आवश्यकता है।

विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि खजुराहो जैसे अति महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल एवं रनेह वॉटरफॉल जाने वाले देसी और विदेशी पर्यटको की नजर में हमारे यहां आवश्यक है कि हम सड़कों से गऊ माता को ले जाकर गौशाला में रखें जिससे कि हमारे यहां की छवि धूमिल न हो सके साथ ही विभिन्न पंचायतो के सरपंच और सचिवों के बीच यह सहमति हुई कि सभी अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में गोधन को सड़क से ले जाकर के गौशाला में रखें जिससे कि होने वाली दुर्घटनाओं को भी रोका जा सके।

आज की इस बैठक में प्रमुख रूप से विधायक अरविंद पटेरिया के अलावा जनपद राजनगर के सीईओ राकेश शुक्ला एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न ग्राम पंचायतो से आए हुए सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायकों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया की 15 अगस्त के पूर्व गौशालाओं को दुरुस्त कराकर सड़कों पर बैठी गौ माता को गौशालाओं में सुरक्षित किया जाए साथ ही ग्रीनरी के लिए भी सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है सड़कों के किनारे पर तथा डिवाइडर में एवं खाली पड़ी जगह पर पौधे रोपति करके अपने क्षेत्र को हरियाली युक्त बनाने में भी सभी सहायक बने ,आज की इस बैठक में ग्राम पंचायत राजगढ़, चंद्रनगर, भियाताल ,पहारापुरवा, नहदोरा, चोबर, तालगाव, उमारया, सेवड़ी, कदोवा, मझगवा, पिपट, इमलया नांद तथा ललपुर ग्राम के सरपंच सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button