मध्यप्रदेशछतरपुरबमीठासागर संभाग
48 घंटे में हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर। बमीठा थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्या के आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। बमीठा टीआई पुष्पक शर्मा की टीम ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।
3 अगस्त को फरियादी मंगल सिंह यादव ने सूचना दी कि उनके पिता को सियाराम यादव, रामसेवक यादव और चंद्रभान यादव ने गोली मार दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की थी।
पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक पुष्पक शर्मा और उनकी टीम ने इस मामले में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी जा रही है।