भोपाल

एमवाय हॉस्पिटल इंदौर में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में कड़ी कारवाई के उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिए निर्देश, शिशु को प्रदान करें सर्वोत्तम उपचार

@भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने एमवाय हॉस्पिटल इंदौर में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त करने के बाद संबंधित चिकित्सकीय एवं सहायक स्टाफ की भूमिका की गहन जाँच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शिशु का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, समय पर उपचार और मानवीय दृष्टिकोण के साथ सेवा प्रदान करना स्वास्थ्य सेवाओं का मूल उद्देश्य है। राज्य सरकार इस दिशा में सतत प्रयास कर रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button