सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत : सांसद वी.डी. शर्मा
खजुराहो सांसद ने संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण किया

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा द्वारा रविवार को खजुराहो के वार्ड नं 9 पुरानी बस्ती में स्थित संजीवनी क्लिनिक का दीपप्रज्जवल और फीता काटकर लोकार्पण किया गया।
सांसद श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा पूर्ण विश्वास है कि खजुराहो के नागरिकों को संजीवनी क्लिनिक की स्थापना से स्थानीय स्तर पर बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ सुलभ होंगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार वार्ड एवं मोहल्ला स्तर पर नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया, नगरपरिषद खजुराहो अध्यक्ष अरुण अवस्थी, मुकेश सिंह, चन्द्रभान गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एसडीएम राजनगर प्रखर सिंह, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

















