मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

हाईवे ट्रीट के सामने ब्रिज पर हुआ भीषण सड़क हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

छतरपुर। जिले के मातगुवां थाना अंतर्गत सागर कानपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई सुबह करीब लगभग 8:30 बजे ग्राम गंगायच थाना कोतवाली निवासी देवालाल अहिरवार पिता शीतल प्रसाद अहिरवार उम्र 24 वर्ष मोटरसाइकिल से सागर हाईवे से ललितपुर माता के दर्शन करने जा रहा था तभी अचानक मातगुवां के समीप हाईवे ट्रीट के सामने ब्रिज के ऊपर ट्रक से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई एवम मृतक का पंचनामा तैयार कर मातगुवां थाना प्रभारी के द्वारा बिजावर सीएमओ संतोष सैनी को शव वाहन उपलब्ध कराने के लिए सूचना दी गई पुलिस ने मर्ग कायम कर तत्काल शव वाहन चालक रोहित सोनी के माध्यम से शव को पोस्टमार्टम के लिए छतरपुर जिला अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button