नशामुक्ति भारत अभियान के तहत छतरपुर शहर में 11नवंबर को रैली का आयोजन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के आतिथ्य में होगी रैली, कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में 2 हजार से अधिक स्कूली बच्चे अधिकारी, कर्मचारी एवं अशासकीय संगठन लेंगे भाग

छतरपुर। नशामुक्त भारत अभियान अन्तर्गत 11 नवंबर को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में एवं छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में लगभग 2 हजार से अधिक स्कूली बच्चों एवं अधिकारी/कर्मचारियों/अशासकीय संगठनों के माध्यम से प्रातः 10 बजे से रैली का आयोजन किया जाएगा जो शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-01 छतरपुर के खेल मैदान में प्रारंभ होकर डाकखाना चौराहा,बस स्टैंड, चौक बाजार एवं महलन दरवाजा होते हुए शा. उ. उ. विद्यालय क्रमांक 01 छतरपुर में समाप्त होगी।
उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान अन्तर्गत छतरपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों की 2 कैटेगरी में निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 8 नवंबर तक कराया जायेगा एवं प्रतियोगिता।











