धान खरीदी में एक करोड़ 28 हजार शासकीय राशि का घोटेलेबाज आरोपी समिति प्रबंधक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, एस डी ओ पी देवसर श्री राहुल सैयाम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बरका उप निरीक्षक सूरज सिंह व पुलिस टीम को धान उपार्जन वर्ष 2023- 2024 में धान खरीदी के दौरान 10028000/- (एक करोड़ अठाईस हजार रुपए) शासकीय राशि का गबन करने वाले आरोपी समिति प्रबंधक उदयपाल सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
नाम पता आरोपी–
उदयपाल सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम पिपरी चौकी बरका थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) अप.क्र. – 156/24, धारा – 419,420,409,120 बी, 109 भादवि
घटना का सम्पूर्ण विवरण –
दिनांक 11/02/2024 को फरियादी उपायुक्त सहकारिता द्वारा सूचना दर्ज कराई गई कि धान उपार्जन वर्ष 2023 – 2024 में धान खरीदी केंद्र बरका क्रमांक 01 एवं 02 में समिति प्रबंधक उदयपाल सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर विमलेश द्विवेदी एवं 02 अन्य बिचौलिए के द्वारा मिली भगत कर 4594.20 क्विंटल धान का हेरा फेरी कर एक करोड़ 28000/- रुपए शासकीय राशि का गबन किया गया है। रिपोर्ट पर थाना सरई में अपराध क्रमांक 156/ 24 धारा 420, 419,409, 120B,109 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान आरोपी समिति प्रबंधक उदयपाल सिंह को दिनांक 9.11. 2024 को गिरफ्तार किया गया है। शेष 03 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
उप निरीक्षक सूरज सिंह, उप निरीक्षक एस. के. सोनवानी तथा आरक्षक 887 मनीष ठाकुर एवम आरक्षक 137 जितेंद्र अहिरवार का सराहनीय योगदान रहा।