मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

डॉ. राजेंद्र सिंह परमार का निधन

छतरपुर। शहर के पन्ना नाका में संचालित परमार नर्सिंग होम के संचालक डॉ. राहुल परमार के पिताजी डॉ. राजेंद्र सिंह परमार का बुधवार को निधन हो गया। करीब 75 वर्षीय डॉ. राजेंद्र सिंह परमार का अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर 2 बजे उनके गृहग्राम नौगांव के पास स्थित सलैया माफ मानपुरा उप्र में किया जाएगा। डॉ. राजेंद्र सिंह परमार लंबे समय तक भारतीय सेना में सेवाएं देते रहे। सेना की स्वास्थ्य सेवा से रिटायर्ड हुए डॉ. राजेंद्र सिंह परमार ईशानगर में अपना क्लीनिक संचालित कर गरीब और जरुरतमंद लोगों को करीब चार दशक से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे थे। वे ईशानगर क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी थे। उनके निधन पर क्षत्रिय सेवा संघ ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button