पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने थाना बड़ा मलहरा एवं महाराजगंज का किया निरीक्षण
चौकी महाराजगंज क्षेत्र में भ्रमण कर ग्राम वासियों से किया जनसंवाद

मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षित परिवेश के एहसास हेतु जनसंवाद किया जा रहा है।
आज दोपहर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने थाना बड़ा मलहरा एवं चौकी महाराजगंज का निरीक्षण किया, निरीक्षण पश्चात महाराजगंज गांव का भ्रमण किया, भ्रमण के दौरान गांव के बुजुर्गों, युवकों, दुकानदारों से जन संवाद किया। ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी। किशोर, नवयुवकों से वार्ता कर स्थितियां जानी, शिक्षा एवं अनुशासन पर ध्यान दें, अपील की।
अपराधिक गतिविधि, गतिविधियों को अंजाम देने वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को देते रहें, संपर्क नंबर का आदान-प्रदान किया गया। शांति एवं सुरक्षित परिवेश का एहसास कराया गया। जन संवाद में साइबर अपराध महिला संबंधी अपराध, सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु जागरूक किया गया। थाना बड़ा मलहरा में पुलिस सेवा में भागीदारी कर रहे नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों से भेंट की। अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब नशीली सामग्री के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी को निर्देश दिए।
भ्रमण एवं जनसंवाद में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, चौकी प्रभारी महाराजगंज एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।