गढ़ाकोटा महाविद्यालय द्वारा स्कूलों में कॉलेज चलो अभियान चलाया गया

सागर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा के प्राचार्य डॉ. ए. के. सिन्हा के निर्देशन में गठित कॉलेज चलो अभियान कमेटी की नोडल अधिकारी कु.आकृति खरे और सदस्य, श्री दीपक वर्मन,श्री अभय सिंह यादव ,श्री बृजेन्द्र सिंह दांगी,श्री सचिन चौबे, डॉ.मेघा सिंह, कु.ममता अहिरवार, कु.रोशनी रोहित द्वारा शास . कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,और शास बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ाकोटा में कॉलेज चलो अभियान चलाया गया।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कॉलेज चले अभियान के अंतर्गत एडमिशन प्रक्रिया,महाविद्यालय में संचालित कोर्स,नई शिक्षा नीति के नवीन प्रावधान, छात्रवृत्ति योजनाएं, स्पोर्टस , लाइब्रेरी संबंधी जानकारी, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, एनएसएस, सांस्कृतिक गतिविधियों,युवा उत्सव की विस्तृत जानकारी प्रदान की,और अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने के लिए कहा।साथ ही महाविद्यालय भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया।