मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

पुलिस द्वारा जिले के मैरिज गार्डन, अन्य कार्यक्रम स्थलों एवं डीजे संचालक के साथ आयोजित मीटिंग

सीसीटीवी कैमरा लगवाएं, वाहन निर्धारित स्थान पर पार्क करवाएं, ध्वनि यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय एवं ध्वनि इकाई पर करें

छतरपुर। विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था एवं ध्वनि पर नियंत्रण हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थलों में भ्रमण किया जा रहा है।

आगामी दिनों में वैवाहिक कार्यक्रम सीजन पुनः आने वाला है, इस हेतु छतरपुर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत मैरिज गार्डन, गेस्ट हाउस सहित अन्य कार्यक्रम स्थल संचालकों एवं डीजे संचालकों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की जा रही है।

थाना कोतवाली एवं ईशानगर सहित जिले के विभिन्न थानों में मैरिज गार्डन सहित अन्य कार्यक्रम स्थल संचालकों डीजे संचालकों की बैठक आयोजित करवाई गई। छतरपुर पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के पालन हेतु अपील की गई।
संचालित मैरिज गार्डनों एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों में सीसीटीव्ही कैमरे लगवाया जाना सुनिश्चत करें।
महत्वपूर्ण स्थानों के पास स्थित मैरिज गार्डनों पर विशेष निगाह रखी जावें,
परिसर में प्रवेश, निकास, लॉवी तथा पार्किंग स्थलों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जावें। तथा रिकार्ड रखा जावे एवं रिकार्डिंग सही तरीके से की जावे
कार्यक्रम स्थल में बजने वाले साउंड को निर्धारित डेसीवल पर बजाया जाना सुनिश्चित करें। जिससे आम जन तथा कालोनी वासियों को असुविधा न हो तथा डीजे संचालक की जानकारी रखी जावे।
कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था रखी जावे तथा पार्किंग करवाए जाने हेतु कर्मचारियों को लगाया जाना सुनिश्चित करें।
मैरिज गार्डनों में लगे कर्मचारियों तथा सिक्युरिटी गार्ड का चरित्र सत्यापन कराया जाना सुनिश्चित करें।
फायर अलार्म की सुविधा तथा अग्निशामक सामाग्री रखी जाना सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम स्थल में लगे बिजली के तारों को दुरुस्त रखा जावे।
चोरी की घटना कारित करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखी जावे।
मैरिज गार्डनों सहित अन्य कार्यक्रम स्थलों के चारों तरफ बाउन्ड्री वाल दुरुस्त रखी जावे। जिससे संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश न कर सकें।
मैरिज गार्डनों में रुकने हेतु प्रदाय किए गए कमरों में ठहरने वाले व्यक्तियों का पहचान पत्र के तौर पर दस्तावेज जमा कराये जावें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button