मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग
पी.एम.कॉलेज में एडमिशन से मिलेंगे कौशल विकास के अवसर

सागर/ गढ़ाकोटा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मकरोनिया के प्राचार्य डॉ. जी. एस. रोहित के निर्देशनऔर नोडल अधिकारी डॉ. अजय सिंह ठाकुर ने कॉलेज चले अभियान की कमेटी गठित की। कॉलेज चले आभियान के संयोजक डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने बताया की पी एम कॉलेज में एडमिशन लेने से कौशल विकास के ढेरों अवसर मिलते हैं। डॉ. संतोष कुमार कोरी ने पुस्तकालय और खेलों की जानकारी प्रदान की, डॉ. रश्मि यादव ने छात्रवृति और डॉ. तक्कुलम खान ने एडमिशन प्रक्रिया को सरल ढंग से बताया। इस चरण में सेंट मेरी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल और केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक दो में भ्रमण कर विद्यार्थियो को कॉलेज चले अभियान तहत सांस्कृतिक गतिविधियों, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, भारतीय ज्ञान परंपरा और एन. एस. एस.की जानकारी भी प्रदान की गई।