कांग्रेस ने गोविंद सिंह राजपूत पर कार्रवाई की मांग की

मध्यप्रदेश। कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर एक विधानसभा सीट से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय व सुरखी सीट से उम्मीदवार मंत्री गोविंद राजपूत पर कार्रवाई की जाने की मांग चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस की ओर से शोभा ओक्षा ने प्रेसवार्ता में कहा कि BJP के जो नेता, मंत्री चुनाव की शुरुआत में ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जो पैसे के बल पर चुनाव जीतने की सोच रहे हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इनके साथ ही अन्य मंत्री नेता जो धन बल से चुनाव जीतना चाहते हैं साक्ष्य सामने आने पर उनके खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की जाए। ओझा ने कहा कि हम साथ ही राज्यपाल से भी ये मांग करते हैं कि परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को तुरंत बर्खास्त कर चुनाव लड़ने से रोका जाए और उनकी संपत्ति की जांच की जाए। कि आखिर उन्होंने इतनी संपत्ति कैसे जुटाई है।

















