मध्यप्रदेशदमोहसागर संभाग

अवैध देसी कट्टा एवं पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार

दमोह। पुलिस ने तीन बदमाशों के कब्जे से चार देसी कट्टे पिस्टल बरामद करके उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र के खिलाफ अभियान तहत एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज एवं थाना प्रभारी देहात मनीष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन बदमाश कलेक्टर बंगला के पीछे जटाशंकर तलैया के पास अपनी कमर में अवैध देशी कटटा खोसे हुये तथा एक थैले में भी देशी कटटा पिस्टल रखे हुये बेचने की फिराक में खड़े है। जिस पर तत्परता से रेड कार्यवाही करते हुए मोहित पिता मूलचंद पटैल इमलाई, सत्यम पिता जगदीश पटैल निवासी हरिजन थाने के सामने एवं हेमंत पिता नरेन्द्र पटैल निवासी नरसिंह मंदिर के पास को पकड़ा गया।

इनके पास से 02 देशी पिस्टल 32 बोर की, 02 कारतूस 32 बोर के, 02 देशी कटटे 315 बोर के 02 देशी कटटे 12 बोर बरामद किए गए। आरोपीगण का यह क्रत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट एवं 111(4) बीएनएस की परिधि के अंतर्गत दंडनीय पाये जाने से उनके कब्जे से जप्त कर उनको गिफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक आनंद राज थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी देहात, सउिन राकेश पाठक (प्रकरण के विवेचक), प्रआर सूर्यकांत पांडेय, महेश यादव, देवेन्द्र रैकवार, कामता, संजय पाठक, आर0 नरेन्द पटैरया, आकाश पाठक, रुपनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button