मध्यप्रदेश

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल बिग इंपैक्ट्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में हुए शामिल हुए

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को किया सम्मानित

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। आज भारत विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था है। शीघ्र ही हम विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेंगें। आज हर क्षेत्र में विकास की अनंत सम्भावनाएँ हैं। इन संभावनाओं का लाभ उठाने के लिये सभी को आगे आना होगा। भारत को विश्वगुरु बनाने में हर नागरिक को योगदान देना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मैरियट भोपाल में BIG FM (92.7) के बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे नागरिकों का सम्मान किया जाना समाज में उत्कृष्ट कार्य करने की भावना को प्रोत्साहित करता है।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अभिनेत्री सुश्री मिनीषा लांबा उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button