आध्यात्मिक
अक्षय तृतीया से ही सतयुग और त्रेतायुग का हुआ था आरंभ
शक्ति न्यूज की ओर से सभी को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

डेस्क न्यूज। मान्यता है कि अक्षय तृतीया से ही सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। इसी दिन भगवान विष्णु ने नर नारायण का अवतार भी लिया था। इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। उन्हें भगवान विष्णु के छठे रूप के रूप में देखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया पर किया गया दान पुण्य और शुभ कर्म का फल जन्म जन्मांतर तक मिलता है। ऐसी कथा है कि अक्षय तृतीया के पुण्य से ही एक गरीब वैश्य अगले जन्म में राजा और फिर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य हुआ।