मध्यप्रदेशसिंगरौली

लगातार जारी है विशेष जागरुकता अभियान स्वयंसिद्धा: 300 से अधिक छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए किया गया प्रशिक्षित

सेपियंट इंटरनेशनल अकैडमी खनहना में आयोजित किया गया विशेष जागरुकता अभियान स्वयंसिद्धा

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सेपियंट इंटरनेशनल अकैडमी खनहना में आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसिद्धा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मॉ सरस्वती जी का पूजन अर्चन एवं पुष्प अर्पण कर की गई। थाना प्रभारी मोरवा श्री कपूर त्रिपाठी, प्राचार्य श्रीमती रश्मि दिवेदी, प्रधानाध्यापक श्रीमती काजल किरण एवं सेल्फ डिफेंस टेक्निकल डायरेक्टर गणेश सिंह, खुशबू साकेत, अर्पिता विस्वास अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। विद्यालय में उपस्थित लगभग 300 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाएं घटित होने की संभावना होने से आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यालय की छात्राएं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखी और रुचि लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिखाई गई टेक्निक्स को सीखा एवं अपनी बातों को भी सामने रखा। छात्राओं ने आश्वस्त किया कि आज की सिखलाई को सभी के साथ शेयर करेंगी, लगातार अभ्यास कर स्वयं तो सीखेंगे ही और भी पांच लोगों को सिखलायेगे।

आज नारी शक्ति से सब कुछ है, यह सभी को समझने की आवश्यकता है। नारी सुलभता या स्त्रीत्व का सशक्तिकरण तभी हो सकता है, जब सारी मानवता इस संतुलन से सशक्त हो जाए। यही समय है कि एक ऐसा मनोवैज्ञानिक व आध्यात्मिक वातावरण भी तैयार किया जाए, जहां महिला व पुरुष समान पैमानों पर उतर सकें पुलिस अधीक्षक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button