10वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शहडोल के लिए टीम रवाना

छतरपुर। 10 वी राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर वर्ग सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन शहडोल में शासकीय बालक खेल परिसर विचारपुर शहडोल में किया गया है। 28 मार्च से 30 मार्च जिला शहडोल जिसके लिए सागर संभाग के छतरपुर जिले से 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ सागर संभाग के मुख्य प्रशिक्षक एवं छतरपुर जिले के सचिव उमंग चतुर्वेदी ने बताया है कि सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के नाम सुमित नायक, नमन सिंह सेंगर, लाभांश उपाध्य, नमन चतुर्वेदी, आद्य द्विवेदी, अंश अवस्थी, श्रेष्ठ गुप्ता, एवं कुशाग्र चौरसिया जूनियर वर्ग खिलाड़ियों शिवांश पाठक , उन्नतीश कौशल , रितिक गुप्ता, एवम हर्ष वर्धन प्रजापति , ह्रितिक गुप्ता, राज चौबे का चयन हुआ है। टीम कोच के रूप में हेमा गंदर्भ नियुक्ति किया गया है।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का फूल माला एवं मिठाई खिलाकर शभकामनाएं दी प्रखर भट्ट विभाग मंत्री विश्वहिदू परिषद छतरपुर, डॉ अरविंद मलोनिया विभाग संयोजक कीड़ा भरती डॉ संजीव नगरिया संचालक सीलिंग पब्लिक स्कूल, खिलाड़ियों के चयन पर छतरपुर सेपक टकरा एसोसिएशन अध्यक्ष संजय जैन और उपाध्यक्ष पवन अवस्थी एवं सहसचिव संदर्भ जैन , कोषाध्यक्ष शिवम चतुर्वेदी , सहसंयोजक संदेश अवस्थी एवं लकी विरह खिलाड़ियों के माता-पिता भी उपस्थित रहे सभी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद विजय हो एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।

















