इंदुनाथ तिवारी के भ्रष्टाचार की फाइल पर कुण्डी मारकर बैठे डीपीई के.के द्विवेदी
आयुक्त के आदेश के बाद भी इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा पर आज तक नहीं हुई कार्यवाही

भोपाल। प्रदेश के सागर जिले अंतर्गत रहली विकाशखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंतर्गत हुए एक भ्रष्टाचार की जांच करने में जहां जिला प्रशासन के पसीने छूट गये। और बड़ी मेहनत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर की 9 विन्दुओं की जांच कर 3 विन्दुओं पर जांच कर इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर को दोषी पाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जिला सागर द्वारा आपने कार्ययालीन पत्र क्रमांक/ सतर्कता/जांच/2024/7443 सागर दिनांक 24/09/2024 के द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचलनालय मप्र भोपाल को लेख कर जांच में दोषी पाते हुए इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर पर कार्यवाही हेतु लेख किया गया लेकिन आज दिनांक तक आयुक्त के फाइल में हस्ताक्षर होने के बाद भी इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर पर कोई कार्यवाही का आदेश जारी नहीं हो रहा हैं।
डीपीआई के.के द्विवेदी की भूमिका पर खड़े हो रहे सवाल-
वहीं सागर से जुड़े सूत्रों नें बताया की डीपीआई के डायरेक्टर श्री के.के द्विवेदी के द्वारा इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर के प्रकरण को जातिवाद के चक्कर में या किसी अन्य कारण से दवाया गया हैं। चैनल शक्ति न्यूज़ इस बात की पुष्टि नहीं कर्ता हैं। वहीं सूत्रों नें बताया कि 2-3 माह बाद इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर का रिटायर्डमेंट हैं जिससे यह कार्यवाही टाली जा सके और इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर का रिटायर्डमेंट शांति से हो सके।
विभाग के प्रमुख सचिव से जागी कार्यवाही की उम्मीद-
वहीं जब इस सारे प्रकरण की जानकारी विभाग के प्रमुख सचिव डॉ संजय गोयल जी को दी गई तो उन्होंने उक्त संपूर्ण मामले की जानकारी कर सम्बंधित दोषियों के बिरुद्ध उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
(आशुतोष द्विवेदी संपादक शक्ति न्यूज़)

















