मध्यप्रदेशमैहररीवा संभाग
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पहुँचे अमरपाटन
पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के पिता स्वर्गीय भैया लाल पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

मैहर। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल अपने मैहर जिले के प्रवास के दौरान, अमरपाटन में पूर्व राज्य मंत्री श्री राम खेलावन पटेल के निवास पहुंचे। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व राज्य मंत्री के पिता स्व भैया लाल पटेल के निधन पर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री रामखेलावन पटेल, उनके परिवार जन सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।