खजुराहोछतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

खजुराहो में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, निकाली गई विशाल शोभायात्रा

छतरपुर। पर्यटन नगरी खजुराहो में आज रामनवमी के शुभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ जो खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के ललगांव, मंजूर नगर, सेवाग्राम, पुरानी बस्ती तथा मुख्य बाजार से होते हुए इस शोभा यात्रा का आयोजन हुआ।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ जिसमें प्रमुख रूप से खजुराहो व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश सोनी के नेतृत्व में शोभायात्रा में सम्मिलित लोगों को जलपान कराया गया, तो वहीं टैक्सी यूनियन संघ, गाइड एसोसिएशन, टूरिस्ट ट्रेड से जुड़े हुए लोग तथा अन्य कई और समुदायों के लोगों के अलावा कई सामाजिक संगठन एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने शोभायात्रा में सम्मिलित लोगों को जलपान कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ मतंगेश्वर महादेव मंदिर के सामने पीपल के पेड़ के नीचे सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, यात्रा में प्रमुख रूप से राजनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अरविंद पटेरिया तथा नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू अवस्थी सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा श्री राम सेवा समिति के सदस्यों के अलावा नगर के बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button