मध्यप्रदेश

एक वृक्ष मां के नाम अभियान’ में मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ भी करेगा सहभागिता: इंजी सुधीर नायक

मंत्रालय परिसर में किया जायेगा वृक्षारोपण, वृक्षारोपण को भारतीय संस्कृति और भारतीय ज्योतिष से जोड़ा जाएगा, मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी अपनी जन्म राशि के हिसाब से शुभ वृक्षों का करेंगे वृक्षारोपण

भोपाल। प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर समूचे देश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान जोरों शोरों से चल रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी ने मध्यप्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाने की घोषणा की है।मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ हमेशा से ही अपनी मांगों के साथ साथ सामाजिक सरोकारों के लिए काम करने के लिए जाना जाता है।

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत मंत्रालय परिसर में वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया है।उक्त वृक्षारोपण हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय परिसर का उपयोग करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने वृक्षारोपण के इस पुण्य कार्य को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए जन्मराशि के हिसाब से शुभ वृक्षों का वृक्षारोपण कराये जाने की कार्ययोजना तैयार की है।

मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी अपनी अपनी जन्मराशि के अनुसार शुभ माने गए वृक्षों का वृक्षारोपण करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय ज्योतिष में जन्म समय के अनुसार 12 राशियां मेष वृष मिथुन इत्यादि मानी गई हैं और प्रत्येक राशि के लिए शुभ वृक्ष भी निर्धारित हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी जन्मराशि के अनुसार शुभ वृक्ष का पौधा लगाता है और उसकी सेवा कर उसे बड़ा करता है तो उसके जीवन में सुख,शांति, समृद्धि, सुस्वास्थ्य और आध्यात्मिकता का वास रहता है। इसी ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार मंत्रालय परिसर में शुभ वृक्षों को लगाया जायेगा। मंत्रालय सेवा में वर्ष 2019 और 2024 में भर्ती हुए नये कर्मचारी अपनी शासकीय सेवा की स्मृति में वृक्ष लगायेंगे।

जैसे जैसे उनकी वरिष्ठता बढ़ेगी वैसे वैसे वृक्ष भी बढ़ेगा। उस वृक्ष के साथ उस कर्मचारी का भावनात्मक लगाव रहेगा। वृक्षारोपण करने वाले कर्मचारियों और उनकी जन्म राशि की सूची तैयार की जा रही है और उन जन्मराशियों हेतु शुभ माने गए वृक्षों को एकत्र किया जा रहा है। वृक्षारोपण के पूर्व वृक्षों की विधिवत् पूजा कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वृक्षारोपण किया जायेगा। वृक्षारोपण के मंत्र यजुर्वेद और मंत्र संहिता में दिये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button