मध्यप्रदेश
आप हमारे चैंपियन हैं: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को दी बधाई

भोपाल। उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पेरिस ओलंपिक-2024 में हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप हमारे चैंपियन हैं, भारत को आप पर गर्व है। उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक मुक़ाबले में स्पेन की टीम को 2-1 से शिकस्त दी। साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्ष बाद लगातार दो ओलंपिक में मेडल प्राप्त करने का कीर्तिमान रचा है।











