Uncategorized
विरोधियों और विपक्षियों की चिंता छोड जनता की सेवा में लगे रहो संजय: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने पचमढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय एवं समापन सत्र में सम्मिलित होने पधारे देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करके उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस मौके राजनाथ सिंह ने कहा विधायक के दायत्वों का सही निर्वाहन करने बाले सबसे लोकप्रिय विधायक हो बस यू ही लोगों की सेवा करते रहना विरोधियों और विपक्षियों की चिंता छोड देना। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी के लिए समर्पित रहना तुम से सिखना चाहिए संजय सिर्फ नाम का नही बल्कि अपने परिश्रम से भागवत बदल लेने वाला संजय है।
(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

















