आध्यात्मिक

पूरे ब्रह्माण्ड में गुरुदेव श्री शक्ति पुत्र महाराज ज़ी से श्रेष्ठ गुरु आज तक कोई गुरु ना पैदा हुआ ना ही कोई और होगा: शिव बहादुर सिंह

डेस्क न्यूज@शिव बहादुर सिंह आध्यात्मिक संपादक शक्ति न्यूज। आज आप स्वयं देखिये कि अनेकों गुरु अपने आपको सिद्ध घोषित करने में लगे हुये हैँ। अनेकों गुरु लोगों से पैसे लेकर बीज मंत्र बाँट रहे हैँ। अनेकों लोग पर्ची के माध्यम से करोड़ों रुपये ले रहे हैँ। विडम्बना ये है कि किसी ने अपने इष्ट के दर्शन प्राप्त नही कर पाए हैँ।

हम अपने गुरु श्री शक्ति पुत्र महाराज ज़ी का बखान नही कर रहे हैँ लेकिन जो बात सत्य है ,उसे कोई झुठला भी नही सकता है। गुरुदेव ज़ी का मुख्य उद्देश्य है कि सभी लोग माँ जगदम्बे(माँ दुर्गा ज़ी ) की उपासना करें ,जिससे कि सभी का कल्याण हो। गुरुदेव ज़ी मानवता की सेवा के लिये इस धरा पर आये हुये हैँ। उनका पूरा जीवन मानवता के कल्याण के लिये ही पूर्ण समर्पित है।हम लोग गुरुदेव ज़ी द्वारा निर्देशित मार्ग का अनुशरण करके ही सुख और शांति का जीवन ज़ी रहे हैँ। गुरुदेव ज़ी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम में निःशुल्क भोजन प्रत्येक लोगों प्राप्त होता है।

आवास की व्यवस्था भी निःशुल्क है। करोड़ों लोग आज गुरुदेव ज़ी द्वारा निर्देशित क्रमों का पालन करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैँ। गुरुदेव ज़ी ने समाज में शराब और अन्य नशा रूपी जहर को समाप्त करने का संकल्प लिया है। गुरुदेव ज़ी अपने शिविरों में जो भी माँ भक्त वहाँ उपस्थित होते हैँ ,उन्हें निःशुल्क दीक्षा प्रदान करते हैँ। जो लोग भी दीक्षा प्राप्त करते हैँ ,वो सभी लोग नशा मुक्त ,माँसाहार मुक्त और चरित्रवान रहने का संकल्प लेते हैँ। लोगों को नशा मुक्त कराने के लिये पूरे देश में गुरुदेव ने अभियान चला रखा है। जरा आप गम्भीरता से सोचिये कि जब हर व्यक्ति नशा मुक्त होगा तो समाज में कितना खुशनुमा माहौल होगा।

गुरुदेव ज़ी ने जिस समाज की कल्पना की है ,उसके बारे में हम लोगों को कुछ भी ज्ञान नही है। चरित्र हीनता समाज में जहर से भी ज्यादा हानिकारक है। गुरुदेव ज़ी के सभी शिष्य चरित्र वान होकर समाज को चरित्रवान बनाने के लिये प्रेरित कर रहे हैँ। आप में अनेकों लोग गुरुदेव ज़ी के कार्योँ के बारे में तनिक भी नही जानते हैँ अतः आप लोगों से नम्र निवेदन है कि एक आप यू ट्यूब पर जाकर गुरुदेव ज़ी के चिंतन को गम्भीर होकर ध्यान से सुनिये। आपको सत्य का बोध हो जाएगा। आज का युवा पूरी तरह से नशे की चपेट में आ चुका है। गुरुदेव ज़ी के संगठन से जो भी युवक युवती जुड़ें हैँ ,सभी लोग पूर्ण रूप से नशा मुक्त हैँ। माँ दुर्गा ज़ी की उपासना से हमारे पिछले जन्मों के बुरे कर्मों का असर कम होता है।

गुरुदेव ज़ी हमारी आत्मा पर जो आवरण पड़े हैँ उनको चैतन्य बना रहे हैँ। आपकी आत्मा जब चैतन्य हो जाएगी तब आप सत्य और असत्य का भेद पता कर सकते हैँ। आज की तारीख में गुरुदेव ज़ी जैसा गुरु मिलना असंभव है। गुरुदेव ज़ी दिन रात हम सभी के कल्याण के लिये साधना रत रहते हैँ। उनका रहन सहन बिल्कुल साधारण है। जीवन में अगर आप प्रगति करना चाहते हैँ तो गुरुदेव ज़ी की विचारधारा का पालन कीजिये। गुरुदेव ज़ी का सबसे ज्यादा ध्यान समाज के उन लोगों पर रहता हैँ जो दीन हीन और गरीब हैँ। ऐसे लोगों को सबल बनाने के लिये गुरुदेव ज़ी ने इनके कल्याण के लिये अनेकों मार्ग प्रदान किये हुये हैँ। बस हम सभी को इन मार्गों पर चलकर अपने जीवन को खुशहाल बनाना ह।

Related Articles

Back to top button