करोड़ों की सड़क कुछ ही दिनों में ध्वस्त, ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से जनता त्रस्त

रोड निर्माण विभाग के भ्रष्टाचार की बजह से शासन कलंकित हो रही तो जन प्रतिनिधियों पर उँगलिया उठ रही
कटनी@शेरा मिश्रा। विजयराघवगढ़ कन्हवारा से सलैया–पडखुरी होते हुए विजयराघवगढ़ तक का मुख्य मार्ग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। करोड़ों की लागत से बनी सड़क कुछ ही दिनों में गड्ढों में तब्दील हो गई। बरसात में हालात इतने भयावह हो गए कि लोगों को जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ रहा है। कभी भी कोई बडी दुर्घटना दस्तक दे सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने राजनीति के बल पर घटिया सामग्री से सड़क बनाई और विभागीय अधिकारियों ने आंख मूंदकर भुगतान कर दिया। नतीजा यह कि सड़क बनने से पहले ही खत्म हो गई।

इस मार्ग से नीलकंठेश्वर भक्ति धाम जाने वाले श्रद्धालु, छात्र और औद्योगिक वाहनों के चालक रोजाना परेशान हो रहे हैं। सड़क की दुर्दशा ने सरकार की विकास योजनाओं की पोल खोल दी है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने शासन की राशि से अपना पेट भर लिया, जबकि जनता के हिस्से में टूटी-फूटी सड़क आई। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदारी तय कब होगी और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी। क्या रोड निर्माण विभाग पुनः रोड निर्माण कराएगी या प्रशासनिक व्यवस्थाओं को कलंकित करने का कार्य कराया जाएगा।

उद्योगिक छेत्र की रोड भी उसी छमता की होनी चाहिए-
कैमोर विजयराघवगढ़ एक उद्योगिक छेत्र के लिए जाना जाता है जहा उद्योगो के भारी वाहनो का आवागमन आम बात है किन्तु रोड निर्माण के समय न विभाग ने ध्यान दिया न इंजीनियर ने ठेकेदार ने सभी की जेबे गर्म कर भ्रष्टाचार के साथ निर्माण कराया जो आज खेत की तरह दिखने लगा।
(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

















