शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

वेबीनार में देश के अधिकांश प्रांतों के शोधार्थी तथा प्रोफेसर्स गूगल मीट के माध्यम से वेबीनार में हुए शामिल
सागर@पीएल पटेल। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन ऑनलाइन पटल पर गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुआ।

इस वेबीनार के मुख्य अतिथि सागर संभाग उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ० नीरज दुबे तथा विशिष्ट अतिथि शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर की प्राचार्य डॉ० सरोज गुप्ता थीं । वेबीनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ० घनश्याम भारती ने की। स्वागत भाषण देते हुए डॉ० घनश्याम भारती ने कहा कि राष्ट्रीय वेबीनार नवीन शिक्षण पद्धतियां तथा डिजिटल इंडिया विषय पर आयोजित हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षण पद्धतियों तथा डिजिटल इंडिया के संदर्भ में विचार मंथन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ० नीरज दुबे ने कहा कि डिजिटल इंडिया में ई- ऑफिस के माध्यम से कार्य आसान हुआ है, छात्रों एवं शिक्षकों को नवाचार के कारण अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर ला दिया है। विशिष्ट अतिथि डॉ० सरोज गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि डिजिटल इंडिया एवं नवीन शिक्षण पद्धति से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ई- क्लास, यूट्यूब के लाभ के बारे में जानकारियां आसानी से मिल रही हैं।मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश के डॉ० पवन कुमार ने अपना व्याख्यान देते हुए कहा कि साइबर स्पेस एवं साइबर लॉ के बारे में जानना परम आवश्यक है जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, फेक मेल एवं आईटी लाॅ के संदर्भ में उन्होंने बताया।

अन्य वक्ता मेरठ उत्तर प्रदेश के डॉ०सतीश कुमार सोनी ने एआई तकनीकी छात्र-छात्राओं को किस प्रकार उपयोगी है इस संदर्भ में बताया। देश के विभिन्न प्रान्तों से जुड़े जिन वक्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये उनमें श्री अतुल खुराना (पंजाब), अफजल खान (छतरपुर), अमरप्रीत कौर मोहाली (पंजाब), बेबी अहिरवार (छतरपुर), प्रभात कुमार (दिल्ली), महिमा सिंह (रायपुर), के० प्रेमा भारथी (तमिलनाडु), डॉ० गोमा देवी (असम), संजीव कुमार (ग्वालियर), स्वाती सल्लम (रायसेन), राहुल सेन (टीकमगढ़) आदि ने अपने शोध पत्रों का वाचन स्लाइड के माध्यम से वेबीनार में किया।

वेबीनार का संचालन आयोजन सचिव डॉ० रेखा राय तथा समन्वयक डॉ० जीनत हसन ने किया। आभार तथा समीक्षा संयोजक डॉ० विकास सोनी ने प्रस्तुत की। इस वेब संगोष्ठी में महाविद्यालय के बेबीनार सहसंयोजक डा०शादाब अनवर, सचिव डॉ० रेखा राय, सहसचिव डॉ०खुशबू त्रिपाठी ने अपनी भूमिका निभाई। आयोजन समिति में डॉ० राजेंद्र खरे, डॉ० प्रिया तिवारी, डॉ० अंजली दुबे, डॉ० पुष्पेंद्र पाठक, डॉ० दीपिका तिवारी, डॉ० डोली लचरवार ने सहयोग किया। तकनीकी सहयोग नीतेश नामदेव ने दिया। महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय वेबीनार में देश के विभिन्न प्रांतों के शोधार्थी ,प्राध्यापक तथा विद्वज्जन उपस्थित थे।

















