दमोह

04 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को थाना रनेह पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

दमोह@शिवलाल। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी व अति. पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले मे स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था.इसी क्रम में हटा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन के मार्दशन व रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन के नेतृत्व में थाना रनेह के अपराध के प्रकरण क्र. 178/21 धारा 25 (बी) आर्म्स एक्ट में 04 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी माखन सीग लोधी पिता बीर सींग लोधी उम्र 40 साल नि. बिजवार थाना रनेह को थाना रनेह की पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.उपरोक्त वारंटी को गिरफ्तार किये जाने मे थाना प्रभारी उनि. चंदन सिंह निरंजन, सउनि. मुफीस अहमद खान, प्रआर. 72 शिवराज सिंह, आर. 33 श्रीराम प्रजापति, आर. 698 खूबसिंह कुर्मी, आर. 724 ब्रजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button