सागर

डॉ०घनश्याम भारती को जयपुर में मुंशी प्रेमचंद समर्पण समाज गौरव सम्मान से किया सम्मानित

जयपुर राजस्थान के राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ सम्मान समारोह,
देश की लगभग 60 चर्चित हस्तियों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों हेतु किया सम्मानित

गढ़ाकोटा@पीएल पटेल। शासकीय पीजी कॉलेज गढ़ाकोटा के हिंदी विभाग के प्रोफेसर तथा प्राचार्य डॉ०घनश्याम भारती को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सृजन हेतु जयपुर राजस्थान में भारत देश के विभिन्न प्रांतों के लगभग 60 विद्वानों के साथ भव्य सम्मान समारोह में मुंशी प्रेमचंद समर्पण समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जयपुर की समर्पण संस्था द्वारा राज्य कृषि प्रबंध संस्थान जयपुर के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में दिया गया।

डॉ०भारती को यह सम्मान समर्पण संस्था के अध्यक्ष डॉ० दौलतराम माल्या, जयपुर के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ० रवि प्रकाश मेहरडा, राजस्थान सरकार के सचिव आई०ए०एस० डॉ० नीरज के० पवन, राम अवतार माहेश्वरी, मदनलाल वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा पाठक, रिम्मू खंडेलवाल, राजकुमार बेरवा, प्रमोद चौरडिया आदि विशिष्ट अतिथियों द्वारा यह सम्मान दिया गया। समारोह का मंच संचालन तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रस्तुतीकरण दूरदर्शन समाचार वाचक गौरव शर्मा ने किया। डॉ० भारती को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में समग्र लेखन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर दिया गया है। गौरतलब है कि डॉ० घनश्याम भारती द्वारा रामकथा पर आधारित 6 पुस्तकें तथा साहित्य के अन्य चर्चित मुद्दों पर लगभग 35 पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button